नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों की मौत

मोकॉकचुंग और तुएनसांग में मौतों के बाद SIT गठित, करीब 3,000 बोतलें जब्त

नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों की मौत

नागालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस के अनुसार पिछले दो दिनों में मोकॉकचुंग में 8 और तुएनसांग में 11 लोगों की मौत हुई है।

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। संदिग्ध मिलावटी शराब के स्रोत और उसकी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 3,000 बोतलें जब्त की गई हैं। जब्त शराब के नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी भेजा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शराब में कौन-सा पदार्थ मिलाया गया था और मौतों की वास्तविक वजह क्या थी।

प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है और संदिग्ध शराब की सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

NEDS India 24x7 — खबर वही, जो जरूरी है।